होलिका दहन के समय करें इन मंत्रों का जाप, पाएं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ शाम को सुबह शुभ मुहूर्त पर होलिका का दहन किया जाता है। इसके साथ ही अग्नि में चावल, जौ, बताशा, गन्ना, कंडे सहित कई चीजें अर्पित की जाती है। उसके अगले दिन चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को होली खेलती जाती है। इस साल होली का पर्व 7 मार्च 2023 को मनाया जा रहा है। जानिए होलिका दहन के समय किन मंत्रों का जाप करना होगा शुभ।

होलिका दहन 2023 शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन 7 मार्च 2023 को किया जाएगा। इसके साथ ही 8 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी।

होलिका दहन का मुहूर्त- शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक

अवधि- 2 घंटे 27 मिनट

भद्रा मुख समय- 7 मार्च को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट से शाम 5 बजकर 6 मिनट तक

भद्रा पूंछ- 7 मार्च को शाम 4 बजकर 53 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आरंभ- 06 मार्च 2023 को शाम 04 बजकर 17 मिनट से शुरू

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त- 07 मार्च 2023 को शाम 06 बजकर 09 मिनट तक

होलिका पूजन मंत्र

होलिका के लिए मंत्र- ॐ होलिकायै नम:

परमभक्त प्रह्लाद के लिए मंत्र- ॐ प्रह्लादाय नम:

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *