चक्रवात मंडौस के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना

रायपुर। चक्रवात मंडौस के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में बारिश संभावित है। शेष हिस्सो में भी बादल छाए रहेंगे। चक्रवाती तूफान मंडौस दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना है जो उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंडौस चक्रवात जमीन से टकराएगा।

इसके बाद हवा की गति 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ेगी। इस चक्रवात का मुख्य प्रभाव तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में होगा। पड़ोसी राज्यों में भी इस चक्रवात का आंशिक प्रभाव होगा। आंध्रप्रदेश से छत्तीसगढ़ लगा हुआ है। बस्तर संभाग भी आंध्रप्रदेश से लगा हुआ है। इसलिए चक्रवात का असर यहां भी दिखने की संभावना है। अगले 4 दिनों तक इस चक्रवात के प्रभाव से कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *