सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी: 85.20% छात्र पास, लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया

नई दिल्ली |   केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) ने  12वीं का रिजल्ट 2026  जारी कर दिया है। इस बार  85.20% छात्र पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत  88.86%  रहा, जबकि लड़कों का  82.13%, यानी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में  6.73% बेहतर प्रदर्शन किया।

पिछले पांच वर्षों के पास प्रतिशत इस प्रकार रहे हैं:

* 2025 – 88.39%
* 2024 – 87.98%
* 2023 – 87.33%
* 2022 – 92.71%
* 2021 – 99.37%

 टॉपर लिस्ट नहीं जारी की गई:
सीबीएसई ने आधिकारिक तौर पर 12वीं की कोई टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है। यह कदम छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

रिजल्ट चेक करने के तरीके:

1. डिजिलॉकर (Digilocker) पर:

* [results.digilocker.gov.in](https://results.digilocker.gov.in/) पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें।
* रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
* एजुकेशन/CBSE सेक्शन में जाकर कक्षा 12वीं का रिजल्ट चुनें।
* रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें और सबमिट करें।

2. उमंग ऐप (UMANG App) पर:

* UMANG ऐप डाउनलोड करें।
* सेवाएं > CBSE पर टैप करें।
* रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP/MPIN के माध्यम से लॉगिन करें।
* रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डिटेल्स डालकर सबमिट करें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

3. SMS और IVRS के माध्यम से:

SMS:  cbse10, रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर टाइप करके 7738299899 पर भेजें।
IVRS:  दिल्ली के लिए 24300699 पर और देश के अन्य हिस्सों से 011-24300699 पर कॉल करके रिजल्ट जान सकते हैं।

इस प्रकार छात्र अब डिजिटल माध्यम और मोबाइल के जरिए आसानी से अपना  CBSE 12वीं का परिणाम 2026  देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *