राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के नवनियुक्त पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री अकबर ने दी नियुक्ति पत्र

कवर्धा, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला अध्यक्ष ( महिला विभाग ) प्रीति ठाकुर ग्रामीण महिला अध्यक्ष मीनाक्षी ठाकुर के नेतृत्व बोड़ला एवं स/लोहारा ब्लॉक राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का इंटक का विस्तार किया गया जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने नियुक्ति प्रदान की सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए  मंत्री महोदय अकबर भाई ने शुभकामनाएं दी साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी के हित में और गरीब मजदूर के हित में बेहतर कार्य करने को कहा सबको मिलकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया।


अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस मोहन मरकाम कैबिनेट मंत्री मो.अकबर जी पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर राष्ट्रीय समन्वयक इंटक सूर्य प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष इंटक उपेंद्र मिश्रा अध्यक्ष जिला कांग्रेस नीलकंठ चंद्रवंशी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष इंटक लखन सिंह जी उपाध्यक्ष मनोज राजपूत के सहमति से जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस प्रीति ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ग्रामीण ( महिला विभाग )मीनाक्षी सिंह ठाकुर ने महिला विभाग की कार्यकारणी का विस्तार करते हुए बोडला एवं स/ लोहारा ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की बोड़ला ब्लॉक की अध्यक्ष देवी धुर्वे लोहारा ब्लॉक की अध्यक्ष संजना को नियुक्त की दुआसिया को जिला उपाध्यक्ष, आशा नामदेव को ब्लॉक उपाध्यक्ष बोड़ला के पद पर नियुक्ति की है सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री मो.अकबर व जिला अध्यक्ष प्रीति ठाकुर ग्रामीण अध्यक्ष मिनाक्षी ठाकुर के करकमलों द्वारा प्रदान की गई एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने बधाई दी इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *