आंध्र प्रदेश में नाले में गिरी बस, 5 महिलाओं समेत 9 की मौत… कई घायल

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई थी। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आंध्र प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन जंगारेड्डीगुडम से अश्वोरापेट की तरफ जा रही थी।
बताया जा रहा है कि बीच रास्ते में बस के ड्राइवर ने अचानक अपना संतुलन खो दिया। जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में कई लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं।
फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *