सक्ती- सत्य साईं सेवा समिति चाम्पा, सिवनी, जांजगीर, सक्ति एवं रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 21 नवम्बर रविवार को सदर बाजार चाम्पा स्थित धरम ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बाबा जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन के साथ किया गया जिसमें मातृशक्ति सहित कुल 40 लोगों ने रक्तदान किया, मनुष्य जीवन की सार्थकता परोपकारी होने से हैं, रक्तदान हमें दूसरों के जीवन की परवाह करना सिखाता हैं, मनुष्य जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी कि हमारे द्वारा किये गए रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सके, कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी समिति सदस्यों एवं पदाधिकारियों सहित धरम ब्लड बैंक परिवार का भी व्यापक सहयोग रहा।
