ब्रेकिंग न्यूज:- 26 फरवरी से फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे मध्यप्रदेश के 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लागाते हुये राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने 2

6 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मिशन संचालक को लिखित मे हड़ताल पर जाने की सूचना दे दी है। संघ ने साफ़ तौर पर कहा है की दिसम्बर 2022 मे हड़ताल के दौरान विभाग के अफसरो द्वारा यह आश्वासन दिया गया था की एक माह के भीतर सभी आदेश जारी हो जायेंगे। लेकिन आज डेढ़ माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई आदेश नही जारी हुये। एनएचएम ने नई संविदा नीति ( 5 जून 2018) के लिये भी अभी तक कोई आदेश जारी नही किया है। जिससे यह कर्मचारी खासे आक्रोशित हैं। पूर्व के पदाधिकारियों ने हड़ताल खत्म करते वक्त बकायदा पत्र लिखकर एक माह बाद हड़ताल मे वापसी की बात कही थी। अब सभी कर्मचारी फिर लामबन्द हो चुके हैं। 6 फरवरी से यह कर्मचारी काली पत्ती बांधकर विरोध स्वरुप सांकेतिक हड़ताल कर रहे हैं। अब पत्र मे 26 फरवरी से हड़ताल मे जाने की लिखित सूचना संघ के द्वारा मिशन संचालक समेत शासन प्रशासन को दी गई है।

क्या है दो सुत्रीय मांगे

1 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों,कर्मचारियो को नियमित किया जाये अथवा 5 जून 2018 को जारी समान्य प्राशसन के आदेश का परिपालन करते हुये नियमित कर्मचारियो के समकक्ष 90 प्रतिशत वेतन समेत अन्य सुविधा प्रदान की जाये।
2, निष्काषित कर्मचारियो को शत प्रतिशत वापस लिया जाये। साथ ही आउटसोर्स को पुन मर्ज किया जाये।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *