Mouni Roy को ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार ने दिया ‘खास’ उपहार,

फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय को हाल ही में रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड से एक पपी उपहार में मिला हैl साथ ही उनकी शादी की खबरें भी वायरल हो रही हैl मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैl इसमें उन्हें एक पपी के साथ देखा जा सकता हैl यह पपी उन्हें उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार ने दिया हैl मौनी रॉय ने हाल ही में अपना जन्मदिन रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ मनाया हैl इस अवसर पर उन्हें एक पसंदीदा सरप्राइस गिफ्ट भी मिला हैl
गुरुवार को बैंकर और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने एक फोटो शेयर की हैl इन तस्वीरों को देखने के बाद मीडिया में यह खबर छपी कि जनवरी 2022 में दोनों शादी करने वाले हैंl मौनी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘नया पपी, माय बेबी बॉयl कई सरप्राइजेस में से यह सबसे अच्छा हैl मैं बहुत खुश हूंl’

मौनी रॉय और सूरज नांबियार 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैंl मौनी की दोस्त रूपाली कादयान ने कपल की तस्वीरें शेयर की थीl दोनों साथ में हॉलीडे मना रहे थेl हालांकि बाद में उन्होंने इन्हें डिलीट कर दिया थाl मौनी ने इस बारे में बताते हुए कहा था, ‘यह सही नहीं हैl हम सब दोस्त हैंl मैं अपना जन्मदिन मनाने गई थीl मैं सिंगल हूं और अपने काम पर ध्यान दे रही हूंl मैं अफवाहों का जवाब देते-देते थक गई हूंl’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *