नगर पंचायत अड़भार के वार्ड के नागरिकों की मांग पर बोर खनन का कार्य प्रारंभ

विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने कहा- शहर वासियों को पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराना ही पहली प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ की सरकार घर-घर तक पानी पहुंचाने कर रही निरंतर सकारात्मक पहल- ज्योतिष गर्ग विधायक प्रतिनिधि

सक्ती– नगर पंचायत अड़भार में वार्ड वासियों की मांग पर 23 जून को बोर खनन का कार्य प्रारंभ हुआ, इस दौरान नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में वार्ड वासियों की समस्याओं को देखते हुए समय-समय पर बोर खनन का कार्य करवाया जाता है

तथा अड़भार नगर पंचायत क्षेत्र में भी पेयजल की बेहतर व्यवस्था बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है, इस दौरान बोर खनन कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ हुआ एवं वार्ड वासियों में भी बोर खनन को लेकर उत्साह देखा गया तथा इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में आम नागरिकों को पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध करवाना नगर पंचायत की पहली प्राथमिकता है, तथा पूरे शहर में घर-घर तक पानी पहुंचाने हेतु नगर पंचायत दृण संकल्पित है

इस दौरान प्रमुख रुप से नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता ज्योतिष गर्ग,नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रताप सिंह राजपूत, उपयंत्री मुजफ्फर हुसैन,घनश्याम देवांगन,सुरेश रात्रे, उमाशंकर सहित अन्य नागरिक गण मौजूद थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *