भाजपा द्वारा मनाया गया बूथ विजय संकल्प दिवस

किरन्दुल- भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल द्वारा समस्त बूथों में बूथ विजय संकल्प दिवस मनाया गया।जिसके तहत दिनांक 30 मार्च को किरंदुल मंडल के बूथ क्रमांक 245 एवं 246 में बूथ अध्यक्ष विजय सोढ़ी,शेख नजमुल हक के नेतृत्व में मोर्चे के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रत्येक बूथ में लगभग 100 की संख्या में अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के निवास स्थल पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया गया। उक्त कार्यक्रम में मंडल किरंदुल के समस्त मण्डल मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिए। इस कार्यक्रम को संपादित करते हुए कार्यकर्त्ताओं ने फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार के नारे लगाएं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *