एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए बॉलीवुड के रोमांटिक कपल ‘दीपवीर’, वायरल हुई तस्वीर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी-टाउन के पावर कपल्स कहे जा रहे है। आए दिन कपल की रोमांटिक फोटोज सोशल साइट पर वायरल होने लगी है। रणवीर भी दीपिका से अपने प्यार का इजहार करने का एक भी अवसर नहीं गवातें है। हाल ही में इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए है। लुक की बात की जाए तो दीपिका ब्लैक एंड व्हाइट टाॅप के साथ के साथ मैचिंग स्कर्ट में स्टाइलिश नज़र आई।
मिनिमल मेकअप और मैसी पोनी उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। वहीं रणवीर लैपर्ड प्रिंट स्वैटर के साथ रेड पैंट पहने स्वैग भरे अंदाज दिखाई दिए है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। एयरपोर्ट पर कपल ने हाथों में हाथ थाम कर कई पोज भी दिए।  कपल की ये फोटोज सोशल साइट पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन  फोटोज को बहुत पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो दीपिका और रणवीर मूवी ’83’ में आने वाले है। यह मूवी वर्ष 1983 में हुए  विश्वकप टूर्नामेंट की है। मूवी में एक्टर रणवीर कपूर क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाते  दिखाई देने वाले है और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में नज़र आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मूवी  को 24 दिसंबर को रिलीज किया जाने वाला है। इसके अलावा दीपिका शकुन बत्रा की मूवी, शाहरुख खान के साथ पठान, ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नज़र आने वाली है। वहीं रणवीर सर्कस, राॅकी और रानी के प्रेम कहानी , ‘जयेशभाई जोरदार’ में दिखाई देने वाले है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *