अर्जुन्दा थाना क्षेत्रांतर्गत नवागांव-डुंडेरा मार्ग पर मिली विकलांग महिला की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, ASP मैडम ने कहा: घटना से संबंधित मिले हैं क्लू, किया जाएगा जल्द खुलासा….

बालोद- जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के नवागांव-डुंडेरा मार्ग में रविवार सुबह एक संदिग्ध अवस्था में विकलांग महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों द्वारा इस महिला के शव को किसी दूसरी जगह से यहां लाकर फेके जाने की आशंका जताई गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुन्दा पुलिस मौके में पहुंच लोगो से पूछताछ किया। एडिशनल एसपी प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि महिला की शिनाख्ती 30 वर्षीय भारती मंडावी के रूप में हुई हैं। और इनके माता पिता दल्लीराजहरा में निवासरत है। वही महिला एक हाथ से विकलांग हैं। लेफ्ट हाथ नही हैं। वही पुलिस मामले को अपने जांच कार्यवाही के दायरे में लेते हुए विवेचना में जुट गई है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने की बात पर जोर दे रही है। एडिशनल एसपी ने आगे बताया कि घटना से सम्बंधित कुछ क्लू मिले है, जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *