छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केबिनेट मंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम केबिनेट मंत्री अकबर भाई, संगठन मंहामंत्री अमरजीत चांवला, महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला, पंडरिया विधायिका ममता चन्द्राकर के निर्देशानुसार किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भाई रामबिलास साहू, जिलाध्यक्ष नीलकंठ चन्द्रवंशी,किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक लालबहादुर चन्द्रवंशी किसान कांग्रेस संगठन महामंत्री सिद्धार्थ चन्द्रा के अनुमोदन से किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय वैष्णव द्वारा किसान कांग्रेस मे संगठन का पकड़ सुदुर्वनांचल क्षेत्र तक मे अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से दो नए संगठन ब्लाॅक कुकदूर, तरेगांव जंगल का गठन करते हुए किसान कांग्रेस के पूर्व मे गठित संपूर्ण बाडी को परिवर्तित करते हुए पूरे गठन मे 50 प्रतिशत पुराने सक्रिय पदाधिकारियों को पुनः अवसर देते हुए 50 प्रतिशत नए कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है एवं गन्ना उत्पादक किसानो कि समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए दोनो कारखाना क्षेत्र मे गन्ना उत्पादक किसानो की समिति बनायी गई है।