युवा मोर्चा द्वारा शक्ति के शिव मंदिर में की गई दीपों की रोशनी, आरती, पूजा- अर्चना के साथ की गई आतिशबाजी
सक्ती- भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल द्वारा 13 दिसंबर की देर शाम शहर के नारायण सागर रोड में स्थित प्राचीनतम शिव मंदिर में दिव्य काशी- भव्य काशी कार्यक्रम के अंतर्गत काशी विश्वनाथ के लोकार्पण महोत्सव की खुशियां मनाई गई,

इस अवसर पर युवा मोर्चा के साथियों ने शिव मंदिर में जहां दीपों की रोशनी की,तो वही बाबा भोलेनाथ के गर्भ गृह को आकर्षक फूलों की सजावट कर पूजा अर्चना की गई, इस दौरान बैंड बाजे के साथ जहां पटाखे फोड़े गए तो वहीं बाबा भोलेनाथ एवं काशी विश्वनाथ के श्री घोष के जयकारो से पूरा परिसर गूंज उठा तथा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह एवं जोश- खरोश के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए उसका दीदार किया, तथा इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज 13 दिसंबर को दोपहर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध धर्म स्थली पूरी दुनिया में धर्म की प्राचीनतम नगरी काशी विश्वनाथ में जो बाबा विश्वनाथ के नए स्वरूप का लोकार्पण किया गया है, उसे लेकर आज पूरे देश में जगह-जगह विभिन्न आयोजन हो रहे हैं तथा पार्टी के कार्यकर्ता आम नागरिकों के साथ मिलकर इस उत्सव को मना रहे हैं

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शक्ति, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल शक्ति, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल सहित विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के भी कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे, एवं सभी ने पूरे उत्साह के साथ इस उत्सव को मनाया
भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल द्वारा आयोजित इस उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रामअवतार अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, राम नरेश यादव, गोविंद देवांगन टिकेश्वर गबेल टुककु,मुकेश खुटे, गोविंदा निराला, राज कमल राठौर, हर्ष देवांगन, दीपक गुप्ता, रेखा देवांगन, सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह,धनंजय नामदेव, नामदेव, रोहित दौहरे, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे