प्रदेश अध्यक्ष के शक्ति आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा की संपन्न हुई बैठक

कंचनपुर नेशनल हाईवे से बाइक रैली के रूप में शहर भ्रमण करते हुए अग्रसेन चौक में होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में रेस्ट हाउस में संपन्न बैठक में बनी स्वागत कार्यक्रम की योजना

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद 11 अक्टूबर को होने वाले प्रथम शक्ति नगर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में 9 अक्टूबर की शाम स्थानीय शासकीय विश्राम गृह शक्ति में शक्ति विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई,बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को 11 अक्टूबर की सुबह 10:00 बजे रायगढ़ से शक्ति आने के पश्चात कंचनपुर नेशनल हाईवे फुलवारी के पास से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली के रूप में बंधवा तालाब, सोसायटी चौक, बुधवारी बाजार, श्रद्धा इलेक्ट्रिकल्स, गुरुद्वारा, श्री राम मंदिर,हटरी चौक, नवधा चौक होते हुए अग्रसेन चौक तक लाएंगे तथा अग्रसेन चौक में भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले में एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन को लेकर भव्य रूप से स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई तथा इस स्वागत कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिले के 26 मंडलों के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे, साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे, एवं बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत कार्यक्रम को लेकर अपने- अपने सुझाव दिए तथा स्वागत कार्यक्रम के दौरान उनके स्वागत जुलूस मार्ग में स्वागत द्वार सहित उनका आत्मीय स्वागत भी किया जाएगा, इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी का पहली बार शक्ति जिला मुख्यालय में आगमन हो रहा है, इस नाते से हम सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उनका स्वागत अभिनंदन करें

साथ ही शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने भी इस अवसर पर शक्ति जिले के सभी तीनों विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्ती पहुंचने का आग्रह किया, साथ ही अनूप अग्रवाल ने आगंतुक सभी पदाधिकारियों का बैठक को सफल बनाने के लिए आभार प्रदर्शन भी किया एवं बैठक के दौरान स्वागत कार्यक्रम में विभिन्न व्यवस्थाओं संबंधी जिम्मेदारी प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं को दी गई

स्थानीय शासकीय विश्राम गृह शक्ति में 9 अक्टूबर की शाम संपन्न भाजपा की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल, बाराद्वार मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर, सारागांव मंडल के महामंत्री रवि गबेल, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गवेल टुकू, जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप गुप्ता, नगर मंडल महामंत्री अमन डालमिया, भाजयुमो शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद धनंजय नामदेव भाजपा स्वच्छता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक गुप्ता, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जांजगीर-चांपा जिला संयोजक रंजन सिन्हा, भाजपा ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा शक्ति के सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश देवांगन, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मांगेराम अग्रवाल, महिला मोर्चा पदाधिकारी रेखा देवांगन, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सत्येंद्रनाथ सोनी, भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री नटवर सिदार,भाजयुमो पुर्व सक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा गोलू, पहलवान दास महंत, उचित राम साहू, संतोष देवांगन, प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर सहित काफी संख्या में शक्ति विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *