भाजपा की नीयत किसान विरोधी : सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि आंकड़े जो दिखाते हैं… भाजपा का किसान विरोधी चेहरा। UPA सरकार के समय 134 प्रतिशत धान का रेट बढ़ा तो बीजेपी के नौ साल में 55 प्रतिशत। यू.पी.ए. सरकार के कार्यकाल के दौरान वित्तीय वर्ष 2004-05 से 2013-14 के दौरान 9 वर्षों में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 560 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1310 प्रति क्विंटल किया गया। यह वृद्धि लगभग 134 प्रतिशत होती है.

दूसरी ओर भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 से 2022-23 तक 9 वर्षों में धान के समर्थन मूल्य में सिर्फ 730 की वृद्धि कर 2040 प्रति क्विंटल (सिर्फ 55 प्रतिशत वृद्धि) निर्धारित किया गया। जिससे भाजपा के कथित रूप से किसान हितैषी होने का दावा खोखला सिद्ध हो जाता है।

 

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *