किरंदुल मंडल के भाजपाइयों ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण किया

किरन्दुल मण्डल में आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया। 23 जून से 6 जुलाई तक मुखर्जी की स्मृति में समस्त बूथों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किये जाने का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा आवाहन किया है।इसके तहत आज किरन्दुल मण्डल के श्रृंगारपुर कैम्प शक्तिकेन्द्र के बूथ पर अमरूद ,कटहल,आंवला,जामुन जैसे फलदार पौधे और नीम ,पीपल जैसे पौधे लगाकर वातावरण शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धरमपाल मिश्रा जिला मंत्री व शक्तिकेन्द्र प्रभारी भावना सक्सेना मण्डल महामंत्री संजु दास विक्रम नाहक , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेख नजमुल हक,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शालिनी कर्मा ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष सिंगासन गुप्ता सरस्वती डहरिया, मंत्री अंजलि शर्मा ,युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री सुजीत सोनकर,सतेंद्र गुप्ता,कुणाल कुमार,बी माधव,अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शेख हसीना,तलत परवीन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *