भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर पहुंचे दंतेवाड़ा माँ दंतेश्वरी के किये दर्शन

दंतेवाड़ा | विधानसभा 2023 चुनाव को लेकर लगातार भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेता जिले के प्रवास पर है | भाजपा अपनी खोई हुई अस्मियत छत्तीसगढ़ में वापस पाने के लिये पुरजोर संघर्ष कर रही है तथा हाल ही में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में नक्सल हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओ की लगातार नृशंस एवं निर्मम हत्या से बस्तर संभाग राजनीती का केंद्र बना हुआ है | आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनगर तमाम राजनीतिक दलों एवं राजनीतिक विशेषज्ञयो की निगाहेँ भी बस्तर के नक्सल ग्रस्त जिले दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा एवं नारायणपुर पर विशेषतौर पर टिकी हुई है |

 

आज भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व बालोद जिला पंचायत के अध्यक्ष देवलाल ठाकुर दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे एवं बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार दंतेवाड़ा पहुँच प्रदेश की खुशहाली, भाजपा कार्यकर्ताओ की रक्षा तथा अपने प्राणो की आहुति देने वाले शहीद भाजपा कार्यकर्ताओ के परिवार को संबल प्रदान करने का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद माँगा | इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी, महामंत्री संतोष गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना,बीजापुर विधानसभा प्रभारी दीपक बाजपेयी,जिला पंचायत सदस्य रामु नेताम,बैसू मंडावी, पी व मोर्चा जिला महामंत्री ओम सोनी,साजन सिंह आईटी सेल मण्डल संयोजक राजेंद्र स्वाई, मयंक यादव उपस्थित हुए |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *