भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मेहंदी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में करी पूजा- अर्चना, 4 अक्टूबर को पहुंचे थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष के साथ अकलतरा विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भी रहे मौजूद

मेहंदी का हनुमान मंदिर पूरे प्रदेश में लोगों की है आस्था का केंद्र

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव ने 4 अक्टूबर को जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर मेंहँदी में पहुंचकर दर्शन किए तथा पूजा अर्चना कर वहां आशीर्वाद प्राप्त किया,इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने देवरघटा में भी पहुंचकर वहां हनुमान मंदिर के दर्शन किए साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सार्वजनिक भंडारा प्रसाद में शामिल होकर उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की, साथ ही महानदी के संगम स्थल के विहंगम दृश्य को भी देखा, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में आगमन पर उनके साथ प्रमुख रूप से अकलतरा के विधायक, भाजपा के दुर्ग संभाग प्रभारी तथा प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सौरभ सिंह, भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, पामगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश कर्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी संतोषी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाब सिंह चंदेल, शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह बंजारे, जिला भाजपा मंत्री धीरेंद्र नाथ योगी, सौरभ दुबे, सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मंडलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि नवरात्रि की इस पावन बेला पर वे पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश वासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं, साथ ही मां जगदंबे भवानी से कामना करते हैं कि प्रदेश में खुशहाली रहे, ज्ञात हो कि मेहंदी का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पूरे प्रदेश में काफी प्रसिद्ध है, तथा यहां दूर-दूर से लोग मेहंदी के हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचते हैं,तथा इस मंदिर की मान्यता है कि यहां आने वाले लोगों के सारे दुखों का निराकरण होता है, तो वहीं लोगों की मन्नते भी मेहंदी वाले हनुमान जी के दर्शन मात्र से पूरी होती है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *