आदिवासी आरक्षण कटौती के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किया चक्का जाम

दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के आरक्षण में की गयी कटौती के विरोध में कांग्रेस राज्य सरकार के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आज 9 नवंबर को चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया | भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना मरकाम ने बताया कि प्रांत व्यापी आह्वान पर बस्तर से लेकर सरगुजा तक कांग्रेस सरकार की लापरवाही व षड्यंत्र की वजह से आदिवासियों के आरक्षण में हुई कटौती का विरोध किया जा रहा है | आज 9 नवंबर को गीदम फारेस्ट नाका चौक नेशनल हाईवे में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्काजाम किया गया | भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामी ने कहा की आदिवासियों के 32 प्रतिशत आरक्षण पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार की घोर लापरवाही के चलते 10 प्रतिशत आरक्षण में कटौती की गयी है | जिससे स्पष्ट है कि भूपेश सरकार आदिवासी वर्ग की हितैषी कभी नहीं रहीं | भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा की आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने भाजपा अजजा मोर्चा कांग्रेस सरकार के विरुद्ध आंदोलनरत है | आरक्षण में कटौती को लेकर जनजाति समाज आक्रोषित है और बस्तर संभाग का सरकार में नेतृत्व करने वाले कॉंग्रेस पार्टी के मंत्री एवं विधायकों ने आरक्षण कटौती पर चुप रह कर आदिवासी समाज को छलने का कार्य किया है |

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत सदस्य रामु नेताम, बैसू मंडावी,दीपक बाजपेई,अंति वेक समेत अन्य लोगो ने भी राज्य सरकार की षड़यंत्रकारी नीतियों को आदिवासी विरोधी बताया | इस कार्यक्रम में धीरेन्द्र प्रताप, संतोष गुप्ता, रामबाबू गौतम,नविन विश्वकर्मा,कमला विनय नाग,मुकेश शर्मा, सत्यजीत चौहान, सुनीता भास्कर,राकेश कुशवाहा, श्याम सिंह, श्रवण कड़ती,भुवनेश्वर भारद्वाज, पिंटू उइके, राजा गुप्ता,पुतान कुशवाहा,मनीष सुराना,पायल गुप्ता,सरिता उइके,कुलदीप ठाकुर, खीरेन्द ठाकुर, सुमित सिंह,जयदयाल नागेश,राजा राम वट्टी,कुणाल ठाकुर, धन्यसिंग नाग,ओम सोनी,ऊर्दो ठाकुर,ममता गुप्ता,लता मरकाम,राघवेंद्र गौतम, कृष्णकांत शिवहरे, पिसे वट्टी, अभिषेक राठौर,सरपंच प्रमिला सुराना,कामों कुंजाम,सोमनाथ भास्कर,सुदराम भास्कर,दंतेश्वरी सोरी,सुरेन्द्र भास्कर,साजन सिंह,श्रीकांत राव, शैलेश अटामी, चैतराम भास्कर,शम्भू यादव, निखिल नाग, वेणु नेताम, रति राम,महेश समेत समस्त भाजपा एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्त्ता शामिल हुए |

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *