भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा ने चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

किरंदुल। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 8 वर्ष का सफल कार्यकाल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल के कार्यकर्ता द्वारा कार्यक्रम किया गया।मंगलवार सेवा सुशासन व गरीब कल्याण कार्यक्रम पखवाड़ा के तहत जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेख नजमुल हक एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा पुराना भट्टी पारा बाजार पारा के अल्पसंख्यक समाज के लोगों से मिले उन्हें देकर सम्मान किया तथा केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष धनसिंह नाग जन चर्चा कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाकर फाइनोर कैंप श्रृंगारपुर कैंप में कार्यक्रम किये।जन समुदाय से मिलकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार अनुसूचित जाति समाज व सबके लिये अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ समाज को मिल रहा। यह सरकार दलित वंचित समाज के कल्याण को समर्पित है। सारी योजनाएं अंत्योदय को केंद्र बिंदु मानकर चल रही है। उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना और पोषण आहार जैसी तमाम योजनाओ की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धरमपाल मिश्रा महामंत्री संजीव दास शेख नजमुल हक भावना सक्सेना दिनानाथ ठाकुर मनोज छालीवाल राजेश वैपरल शालिनी कर्मा प्रेमशीला मिश्रा मुस्कान शिखा सरकार विजय सोढ़ी बबिता गिरी प्रकाश जैन शेख मुर्शिद निमाई पाल सरस्वती डेहरिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *