भाजपा नगर मंडल शक्ति ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान से किया सेवा समर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ

शक्ति के स्वास्थ्य केंद्र एवं मुक बधिर स्कूल में में वितरित किए गए फल एवं बिस्किट

नरेंद्र मोदी ने भारत की पहचान स्थापित की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर– अनूप अग्रवाल मंडल अध्यक्ष भाजपा शक्ति-

सक्ती-भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा ही समर्पण अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा नगर मंडल शक्ति ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में स्वच्छता अभियान का आगाज कर किया, तथा इस दौरान नगर मंडल शक्ति की ओर से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया, तो वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर स्थित नवनिर्मित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण कर उनका स्वास्थ्य हालचाल जाना गया, तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शक्ति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा ही समर्पण अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सेवा गतिविधियां होनी है, जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर लोगों को जहां केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे तो वही टीकाकरण को लेकर भी जागरूक करेंगे तथा भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा 17 सितंबर को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा शक्ति नगर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल,भाजपा जिला मंत्री संजय रामचंद्र, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप गुप्ता, नगर मंडल शक्ति के कार्यक्रम प्रभारी मांगेराम अग्रवाल, भाजपा नगर मंडल महामंत्री रामनरेश यादव, उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, भाजयुमो शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, भाजपा किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर,भाजपा स्वच्छता विभाग जांजगीर चांपा जिला संयोजक दीपक गुप्ता,भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जांजगीर-चांपा जिला संयोजक एवं पूर्व एल्डरमैन रंजन सिन्हा, भाजपा महिला मोर्चा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष  पुष्पेन्द्री कसेरा,महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य अनीता गोपाल यादव,गोविंदा निराला, विशाल महाराणा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सत्येंद्रनाथ सोनी, संतोष देवांगन, नगर पालिका शक्ति के नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव, पूर्व पार्षद मनोज सोनी सहित काफी संख्या में भाजपा नगर मंडल एवं विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के पश्चात कसेर पारा स्थित नवजीवन मुक बधिर स्कूल में पहुंचकर मूक-बधिर बच्चों को भी फल एवं बिस्किट का वितरण किया तथा उनका हालचाल जाना

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के सभी 26 मंडलों में भी 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा समर्पण अभियान का शुभारंभ हो गया है

तथा सभी मंडलों में एवं बूथ स्तर पर विभिन्न प्रकार के सेवा एवं रचनात्मक कार्य किए जाएंगे तथा भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मार्गदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठओं विभागों के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *