भाजपा महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय जांजगीर से किया अकलतरा में हुई महिला से दुष्कर्म एवं हत्या की घटना का पुरजोर विरोध

महिला मोर्चा ने कहा- दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को दी जाए फांसी की सजा

अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने कहा- मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना कर की जाए सुनवाई

राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के दिग्गज भाजपा नेता जुटे धरना प्रदर्शन में

सक्ति-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा जिला द्वारा 7 जुलाई को जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक में प्रदेश स्तरीय धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विगत दिनों जिले के अकलतरा से लगे पौड़ीभाटा में हुई महिला से दुष्कर्म एवं दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर आयोजित था,तथा इस कार्यक्रम में जहां भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व मंत्री,छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा प्रभारी एवम भाजपा नेता सुश्री लता उसेंडी, सह प्रभारी उषा टावरी, विभा अवस्थी,छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं वर्तमान जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता,अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष  शालिनी राजपूत, ममता साहू ,भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, भाजपा महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले की अध्यक्ष रजनी साहू,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

तथा कार्यक्रम के दौरान आगंतुक पार्टी पदाधिकारियों ने अकलतरा में हुए महिला के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटना का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश में बलात्कार के मामले बढ़े हैं, हत्या के मामले दर्ज हुए हैं, तथा अकलतरा की घटना ने राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को आक्रोशित किया है, तथा पीएम आवास में रहने वाली गरीब महिला जिसका कोई नही था,एवम जिस तरह से दरिंदे आरोपी द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म किया गया एवं बाद में उसकी बेदर्दी से हत्या कर दी गई, इस घटना की भारतीय जनता पार्टी निंदा करते हुए मांग करती है कि फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट की स्थापना कर इसकी सुनवाई हो,पार्टी नेताओं ने कहा कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए तथा ऐसी घटनाएं निर्भया हत्याकांड की याद दिलाती है, तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस दिशा में छत्तीसगढ़ की सरकार को आगे बढ़कर प्रयास करना चाहिए

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला मुख्यालय जांजगीर में आयोजित धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जांजगीर-चांपा जिले के 26 मंडलों से तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से महिला मोर्चा के पदाधिकारी जुटे हुए थे तथा भारी धूप के बावजूद महिलाएं घटना के विरोध में खुले आसमान के नीचे धरना- प्रदर्शन में बैठी रही तथा उनके हाथों में अकलतरा के सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या के मामले को लेकर विरोध नजर आ रहा था तथा आगंतुक सभी वक्ताओं ने इस घटना का विरोध करते हुए इसकी निंदा की साथ ही भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा जिला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी स्थानों से महिला मोर्चा के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *