भाजपा किरन्दुल मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

किरन्दुल- भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल की मंडल स्तरीय कार्यसमिति बैठक मंडल प्रभारी रामबाबू सिंह गौतम जिला महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह व संतोष गुप्ता की उपस्थिति में गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में मन की बात प्रभारी,प्रधानमंत्री आवास प्रभारी नियुक्ति सहित शक्ति केंद्र बूथ केंद्र पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा की तैयारी को लेकर अभी से सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसने की बात कही गई।बैठक में मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा भाजपा जिला मंत्री भावना सक्सेना उपाध्यक्ष रणवीर चौहान महामंत्री दीनानाथ सिंह ठाकुर महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी कर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष निमाई पाल महामंत्री किशोर जाल आरटीआई जिला अध्यक्ष मनोज छालिवाल ने सभा को संबोधित करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजू छालिवाल,एस एन महापात्र,अमरीक सिंह,प्रकाश चंद्र जैन, कौशल्या अधिकारी,राजेश्वरी बेहरा,जोशना सवाई,अंजली शर्मा,प्रेमशिला मिश्रा,बबीता गिरी,सतविंदर सिंह,सुखदेव पोयाम,सागर साहा,संदीप जायसवाल,राजेश वैपरल, नकुल सरकार,पल कुमार जेना,विजय सोढ़ी मोहित धवन संतोष शर्मा मौजूद थे।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा तथा मंच संचालन महामंत्री संजीव दास ने की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *