भाजपा किरंदुल ने मनाया होली मिलन समारोह,एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर दी बधाई

किरंदुल। भाजपा मंडल किरंदुल की ओर से सोमवार दोपहर को, रेलवे गणेश मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिले से कार्यक्रम में पधारे जिला अध्यक्ष चैतराम अटामि धीरेंद्र प्रताप सिंह संतोष गुप्ता नंदलाल मुड़ामी रामबाबू सिंह गौतम सहित सभी पदाधिकारियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष सिंगासन गुप्ता महामंत्री संजीव दास विक्रम नाहक ने कहा कि होली पर्व जैसे लोगों को समाज में मिलजुल कर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहने का संदेश देता है भाजपा के विचारधारा भी हमेशा एक दूसरे से मिलजुल कर रहने का सिख देता है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सिंगासन गुप्ता महामंत्री संजीव दास महामंत्री विक्रम नाहक जिला मंत्री भावना सक्सेना राजू छालिवाल आर सी नाहक शेख नजमुल जयदीप माकन राजेश वैपरल दिनानाथ ठाकुर शालिनी कर्मा बी उद्देश्य पंकज सरकार राजेश सिन्हा विजय सोढ़ी संजय सोनी राजू गुप्ता संदीप जायसवाल शशि भूषण तिवारी राम छालीवाल धरमपाल मिश्रा सत्येंद्र गुप्ता राजश्री बेहरा बबिता गिरी अंजलि शर्मा सोनल साहू प्रेमाराज लेखराज शर्मा शेख मुर्शिद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *