भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने सांसद अजगळे के साथ भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से करी मुलाकात

मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन, साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले में भी आने का दिया न्यौता

जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि- आपके कुशल नेतृत्व में विगत वर्षों में रेल सेवाओं को भी बेहतर बनाने की दिशा में हुई सकारात्मक पहल

सक्ति-भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने देश की राजधानी दिल्ली पहुंचकर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे के साथ भारत सरकार के मंत्री पीयूष गोयल से सौजन्य भेंट की

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने जांजगीर-चांपा जिले की ओर से केंद्रीय मंत्री का स्वागत- अभिनंदन करते हुए उन्हें जिले में आने का न्योता भी दिया, साथ ही उनसे विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी की,एवम उन्हें मांग पत्र भी प्रेषित किया, इस दौरान जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के कार्यों की सराहना की, वहीं भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष श्री चंद्रा ने कहा कि आज आपके केंद्रीय मंत्री के रूप में आपके विभाग के माध्यम से देश को विकास की दिशा में ले जाने सकारात्मक पहल हो रही है,साथ ही आपने पूर्व में रेल मंत्री के रूप में भी इस देश में रेल सेवाओं को बेहतर बनाने का कार्य किया है, साथ ही आप की सक्रियता एवं सजगता के लिए हम सभी आपको साधुवाद ज्ञापित करते हैं

इस दौरान भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के साथ जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे, भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह एवं रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सांसद गोमती साय भी प्रमुख रूप से मौजूद रही तथा सभी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का अभिनंदन एवं स्वागत भी किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *