एक्सपेरिमेंट में लगी है भाजपा, जानिए सीएम भूपेश बघेल ने क्यों कही ये बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इशारों-इशारों में कांग्रेस की जीत का दावा कर दिए। उन्होंने कहा, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को कर्नाटक में चुनाव लड़ते देखा है हमने, बस यही हश्र छत्तीसगढ़ में भी होने वाला है। दरअसल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पहुंच रहे हैं। चुनावों में भाजपा की ओर से फोकस भी केंद्र की ओर है। कोंडागांव पहुंचकर भूपेश बघेल ने 213 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महुआ फूल से तौला। इसी कार्यक्रम से CM ने डॉक्टर तुमचो दुआर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भाजपा में लोगों के प्रवेश को लेकर CM ने कहा- ये सिर्फ लोगों को बताने के लिए कि भाजपा में लोग आ रहे हैं। जैसे अनुज शर्मा हैं वो पहले से ही भाजपा के लिए काम करते रहे हैं। इनका 10 लाख सदस्यता अभियान भी पीछे छूट गया। कोई राजनीतिक दल छोड़कर कोई नहीं गया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *