भाजपा बचेली मण्डल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

बचेली | भारतीय जनता पार्टी बचेली मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास राव मद्दी व भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी उपस्थित रहे । भाजपा संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी ने मंडल में शक्तिकेंद्र व बूथ स्तर पर हो रहे कार्यक्रमों के बारे में समीक्षा की साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से मण्डल पदाधिकारयो को जानकारी दिया |
इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी,अ ज जा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामि, भाजपा जिला महामंत्री संतोष गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष सुमित सरकार,जिला मंत्री उर्मिला तामो,पूर्व जिला महामंत्री पिंटू राम उइक,उषा किरण पात्रे,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ता महेंद्र अधिकारी,अर्जुन भास्कर समेत सभी मंडल में निवासरत प्रदेश/जिला,पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,एवं मंडल के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ ,जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी उपस्थित रहे |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *