बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इन दिनों बिपाशा अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखती हैं। फैंस भी बिपाशा और उनके आने वाले बच्चे को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही एक्ट्रेस ने अपना बेबी शावर सेरेमनी सेलिब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। बिपाशा के बेबी शावर पार्टी में टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारों ने शिरकत की थी। इसी बीच बिपाशा ने अपना एक बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपना एक बोल्ड फोटोशूट कराया है।
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। प्रेग्नेंट होने के बावजूद उनकी बोल्डनेस बस देखते ही बन रही हैं। बिपाशा ने इस दौरान सिर्फ एक गोल्डन कलर की चादर जैसा कपड़ा लपेट कर फोटोशूट कराया है। इस दौरान उनके बेबी बंप को साफ देखा जा सकता है। तस्वीर में वो अपने हॉट लेग्स फ्लॉन्ट करती दिख रही है। बिपाशा के एक्सप्रेशन बस देखने लायक है। वो इतनी हॉट लग रही हैं की उनकी तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गई है। अब तक इस फोटो को काफी बार देखा जा चुका है। फैंस कमेंट कर बिपाशा से उनकी प्रेग्नेंसी डेट पूछ रहे हैं।