बिपाशा बसु ने दिया बेटी को जन्म

हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। रणबीर और आलिया के बाद बॉलीवुड के गलियारे से एक और कपल ने गुड न्यूज दी है। बी टाउन के ग्लैमरस कपल कहे जाने वाले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर लक्ष्मी आई है। इस खूबसूरत कपल ने एक नन्ही सी परी को जन्म दिया है। बिपाशा ने शनिवार सुबह बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि शादी के पूरे छह साल बाद करण और बिपाशा पेरेंट्स बने हैं।

बिपाशा बसु ने अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। तब से लेकर अब तक कई बार इस कपल ने ग्लैमरस पिक्चर्स शेयर की हैं।

jagran

कुछ महीनों पहले बिपाशा बसु ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह और करण एक बेटी चाहते हैं। उनकी तमन्ना है कि उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हो। उन्होंने कहा कि जब भी बच्चे पैदा करने की बात आती थी, तो वह और करण हमेशा इसके लिए पहले से ही तैयार रहते थे। उन्होंने कहा, ‘करण और मैं शुरू से ही क्लियर थे हम बेबी चाहते हैं।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *