बिपाशा बसु ने सेलिब्रेट किया बेटी देवी का वन मंथ बर्थडे, पति करण संग काटा केक

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह  ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर बीते महीने बेटी देवी ने जन्म लिया था। एक्ट्रेस 12 नवंबर को मां बनीं थी। ऐसे में अब इस कपल की बेटी पूरे एक महीने की हो चुकी हैं। इस मौके पर बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ देवी का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।

एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की फोटो शेयर करती रहती हैं, लेकिन चेहरा अभी तक दुनिया नहीं दिखाया है। इसी बीच बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमे दोनों दोनों मिलकर केक काटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं, तो बिपाशा व्हाइट कलर की कैजुअल ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा-और हमारी बेटी देवी आज एक महीने की हो गई है… देवी के लिए प्यार और दुआएं भेजने के लिए आप सबका धन्यवाद… हम बहुत आभारी हैं. Durga Durga

इससे पहले बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में बिपाशा की लाडली बेटी पापा करण सिंह ग्रोवर के साथ सुकून से सोती नजर आ रही हैं। देवी के हाथों में पिंक कलर के गल्वस नजर आ रहे हैं और दोनों नन्हें हाथों से चेहरे को छिपाया हुआ है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *