छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बनाए गए बिलासपुर के सांसद अरुण साव

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का स्थान लेंगे सांसद अरुण साव, पेशे से अधिवक्ता एवं पूर्व में उप महाधिवक्ता के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं अरुण साव

आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने छत्तीसगढ़ में किया है बड़ा संगठनात्मक फेरबदल

सक्ति-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव को नियुक्त किया है, उपरोक्त आशय का पत्र 9 अगस्त 2022 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी किया है

उल्लेखित हो कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण विष्णुदेव साय हैं, तथा आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद जो कि पूरे प्रदेश में भाजपा के एक दिग्गज नेता के रूप में जाने जाते हैं साथ ही वे एक कुशल प्रवक्ता के रूप में भी अपनी बातों को तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लोकसभा के सदन में भी उठाते हैं, एवं विगत वर्षों में अरुण साव मुंगेली जिले के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं, एवं मूलतःअरुण साहू मुंगेली के ही निवासी हैं

साथ ही वे छत्तीसगढ़ प्रदेश में तत्कालीन डॉक्टर रमन सिंह की सरकार में उप महाधिवक्ता के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं,पेशे से अरुण साव एडवोकेट हैं, तथा अरुण साव की इस नियुक्ति पर आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में जहां और अधिक उत्साह का संचार होने की बात कही जा रही है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अरुण साव के नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *