अज्ञात वाहन ने रौंदा, बाइक सवार की मौत

जशपुर। जिले के पत्थलगांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। सड़क हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम इस हादसे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा पत्थलगांव थाने के भाटामुड़ा में हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस की टीम ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *