Bigg Boss 20 का ऐलान, सितंबर 2026 में लौटेगा सलमान खान का शो; 6 भाषाओं में होगा धमाका

मुंबई। टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। शो के 20वें सीजन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। मेकर्स ने हाल ही में जियो हॉटस्टार पर एक पोस्ट शेयर कर नए सीजन को लेकर जानकारी दी है।

मेकर्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि दो दशक पूरे करने के बाद भी ‘बिग बॉस’ सबसे लोकप्रिय और आइकॉनिक रियलिटी शोज में शामिल है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली बहस, टास्क और ड्रामा दर्शकों को लंबे समय से आकर्षित करते आए हैं।

कौन-कौन बन सकता है Bigg Boss 20 का हिस्सा?

बिग बॉस 20 में शामिल होने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन में अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी, भव्या सिंह, जन्नत जुबैर, करण पटेल, मिस्टर फैजू, निया शर्मा, रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर और सैंटी शर्मा जैसे नामों की चर्चा है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एक साथ आएंगे Bigg Boss के 6 एडिशन

रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार बिग बॉस को और बड़ा बनाने की तैयारी है। शो के हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषा के एडिशन एक साथ लॉन्च किए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक बिग बॉस 20 का प्रसारण सितंबर 2026 से शुरू हो सकता है। टीवी पर शो कलर्स चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

कौन करेगा कौन-सा एडिशन होस्ट?

बिग बॉस के अलग-अलग भाषाओं के संस्करणों को लेकर भी होस्टिंग लाइनअप चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक:

  • हिंदी एडिशन – सलमान खान
  • मलयालम एडिशन – मोहनलाल
  • बंगाली एडिशन – सौरव गांगुली
  • कन्नड़ एडिशन – किच्चा सुदीप
  • तेलुगू एडिशन – नागार्जुन
  • तमिल एडिशन – विजय सेतुपति

बिग बॉस के नए सीजन की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है और अब सभी को कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट का इंतजार है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *