बड़ी खबर : ऑफ़लाइन नहीं अब ऑनलाइन होंगी यूनिवर्सिटी-कॉलेज की परीक्षाएं, आदेश जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की परीक्षाएं ऑफलाइन नहीं होंगी. परीक्षाएं अब ऑनलाइन आयोजित होंगे. इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं. छत्तीसगढ़ में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की परीक्षाएं ऑफलाइन नहीं होंगी. परीक्षाएं अब ऑनलाइन आयोजित होंगे. इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं. इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव समरेन्द्र सिंह के हस्ताक्षरित आदेश जारी हुआ है. जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण मार्च 2020 से लागू लॉकडाउन से उत्पन्न विशिष्ट परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों के अकादमिक कैलेंडर अध्यापन पद्धति एवं परीक्षा आयोजन के संबंध में समय-समय पर मार्गदर्शन निर्देश जारी किया गया. इसी अनुक्रम में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पत्र 11 फरवरी 2022 के द्वारा सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को क्षेत्रीय परिस्थिति के आधार पर शिक्षण संस्थान खोलने क्लास रूम का संचालन करने एवं परीक्षाओं का ऑफलाइन ऑनलाइन ब्रांडेड मोड में आयोजन संबंधी बिंदुओं पर निर्णय लिए जाने हेतु अधिकृत किया गया. कोरोना संक्रमण की द्वितीय एवं तृतीय लहर के परिणाम स्वरूप राज्य में अध्यापन कार्य विलंब से प्रारंभ हुआ था.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *