भोपाल!! 15 दिसम्बर से नियमितीकरण समेत दो सुत्रीय मांगो को लेकर मध्यप्रदेश के एनएचएम मे कार्यरत तकरीबन 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कल इस बीच मे एक अफवाह उडी की कर्मचारियो ने हड़ताल वापस ले ली जो झूठी निकली। संविदा कर्मचारियों ने साफ़ कह दिया की हड़ताल किसी भी कीमत मे वापस नही होगी,जब तक सरकार 90 प्रतिशत सहित नियमितीकरण का आदेश नही जारी करती। वहीं मौसम खराब होने के वावजूद भी प्रदेश के विभिन्न जिलो मे संविदा कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर पंडाल मे हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों ने साफ़ तौर पर सरकार को चेताया है भले ही 32000 संविदा कर्मचारियों को एक साथ इस्तीफा क्यू ना देना पडे लेकिन हड़ताल तभी वापस होगी जब सरकार आदेश देगी। सिर्फ आश्वाशन मे हड़ताल की वापसी नही होगी। कर्मचारियों का आरोप है की शिवराज सरकार मे 2018 मे भी आशावासन दिया था लेकिन आज तक जून 2018 का लाभ कर्मचारियों को नही मिल रहा।