big breaking सम्पत का भाजपा प्रवेश

रायपुर! राजधानी रायपुर के कुषाभाउ ठाकरे परिसर में आज कई दिग्गजों ने भाजपा प्रवेश किया। भाजपा कार्यालय में आयोजित भरतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के दौरान भाजपा के दिग्गजों की उपस्थिति में बसना क्षेत्र के लोकप्रिय, समाजसेवी सम्पत अग्रवाल ने भाजपा प्रवेष कर लिया है। सम्पत अग्रवाल के साथ उनके सैकडों सर्मथकों ने भी आज भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं कोरियो जिले, रायगढ जिले से अन्य दलों के प्रमुख नेताओं ने, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक गौरीशकर अग्रवाल सहित भाजपा नेताओं ने पार्टी का गमछा पहनाकर, गुलाल लगाकर भाजपा प्रवेश पर उन्हे बधाई दी।

कौन हैं सम्पत अग्रवाल, क्यों ली भाजपा की सदस्यता
सम्पत अग्रवाल बसना विधानसभा का एक लोकप्रिय चेहरा है। वे पूर्व में नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में सम्पत निदर्लीय प्रत्यासी के रुप में चुनाव लडा था। जिसमें उन्हे लोगों का अच्छा खासा सर्मथन मिला। निदर्लीय प्रत्यासी के रुप में सम्पत दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रथम स्थान पर वहीं भाजपा तीसरे स्थान पर रही। अब चुनावी साल नजदीक आने से पहले भाजपा फिर चुनावी तैयारी में निकल पडी है। सम्पत अग्रवाल को विधानसभा चुनाव के ठीक एक साल पहले भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है। इसके पीछे भाजपा बसना सीट को सुरक्षित करना चाहती है। वहीं सम्पत भी अपनी व्यगतिगत छवि के साथ पार्टी के वोट बैंक को जोडकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्यासी से दो-दो हाथ करने की तैयारी में हैं।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *