बिग ब्रेकिंग : विधायक बृहस्पति सिंह को आया अटैक, श्रीबालाजी हॉस्पिटल रेफर

रायपुर। रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह की तबियत कल रात अचानक बिगड़ गई । बृहस्पति सिंह को बलरामपुर मे भर्ती किया गया था। उन्हे बेहतर इलाज के लिये आज सुबह रायपुर के मोवा स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार विधायक बृहस्पति सिंह को माइनर हार्ट अटैक हुआ है। श्रीबालाजी हॉस्पिटल मे वरिष्ठ चिकित्सको डॉ देवेन्द्र नायक, डॉ दीपक जयसवाल, डॉ बविंदर सिंह चुघ की निगरानी मे इलाज किया जा रहा है। बृहस्पति सिंह का श्रीबालाजी हॉस्पिटल मे एंजियोग्राफी किया गया है। बृहस्पति सिंह की हालात मे सुधार हुआ है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *