राजनाथ के बयान से सहमत नहीं भूपेश बघेल, पूछा- कहां मिले थे महात्मा गांधी और सावरकर

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर असहमति जताते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पूछा है कि महात्मा गांधी और सावरकर कहां मिले थे। उन्होंने कहा कि उस समय महात्मा गांधी कहां थे और सावरकर कहां थे? सावरकर जेल में थे। वे कैसे संवाद कर सकते थे? उन्होंने जेल से दया याचिका दायर की थी और अंग्रेजों के साथ रहना जारी रखा। 1925 में जेल से बाहर आने के बाद दो राष्ट्र सिद्धांत की बात करने वाले वे पहले व्यक्ति थे।
इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा करते हुए कहा था कि सावरकर ने जेल में बंद होने पर अंग्रेजों को माफी की चिट्ठी महात्मा गांधी के कहने पर लिखी थी। उन्होंने कहा कि सावरकर के बारे में तमाम भ्रांतियों को फैलाया गया और उन्हें हेय दृष्टि से देखा गया। उन्हें फासीवादी व नाजीवादी जैसे उपमाएं दी गई। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की अनदेखी गई। ऐसा करने में एक विचारधारा से जुड़े लोग आगे रहे। इसे न्याय संगत नहीं कहा जा सकता है। राष्ट्रवादी सावरकर महानायक थे और रहेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *