किरन्दुल-किरन्दुल नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक 1,2,3,4,5,12,18 में विभिन्न निर्माण कार्य के लिए शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 01 चर्च के पास विधायक दंतेवाड़ा देवती कर्मा ने भूमिपूजन किया।बता दें अधोसरंचना मद,पार्षद मद एवम एनएमडीसी डीएमएफ मद से 06 करोड़ की लागत से सीसी सड़क, नाली निर्माण,पुलिया निर्माण,पानी टंकी निर्माण,बीटी सड़क निर्माण,रिटर्निंग वॉल एवम अन्य निर्माण कार्य पूर्ण की जाएगी।इस दौरान विशेष आमंत्रित सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, ,नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय,मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुनील जैन,उपाध्यक्ष बाल सिंह सांसद प्रतिनिधि राजू रेड्डी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एके सिंह विप्लव मल्लिक तपन दास पार्षद रतनी मंडावी गायत्री साहू एवम अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।