भारतीय जनता युवा मोर्चा सकती जिले की बैठक संपन्न, बुथ स्तर पर संगठन की मजबूती हेतु बनी ठोस कार्ययोजना, भाजयुमो 2023 के विधानसभा चुनाव में निभाएगी अहम भूमिका

जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल लल्ली ने कहा- युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार, नहीं झुकेंगे कार्यकर्ता, नहीं सहेंगे जुल्म

सक्ति; नवगठित शक्ति जिला गठन पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले की बैठक 7 अप्रैल को स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय अखराभाटा शक्ति में संपन्न हुई, बैठक का शुभारंभ अजातशत्रु पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ, तत्पश्चात आगंतुक पदाधिकारियों का स्वागत भाजयुमो के जिला पदाधिकारियों की ओर से किया गया इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले के अध्यक्ष लोकेश साहू, जिले के महामंत्री अभिषेक शर्मा गोलू, जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल लल्ली, हर्ष देवांगन, वेद प्रकाश देवांगन, राजकमल राठौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारी/ सदस्यों का परिचय हुआ, तत्पश्चात बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बूथ स्तर पर जुटना होगा तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ की मेहनत से ही हम इन चुनावों में रिकॉर्ड मतों से सीटें प्राप्त करेंगे, बैठक को भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा का संगठन मजबूती के साथ काम कर रहा है, एवं आने वाले समय में सभी पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ बूथ स्तर पर अपने कार्यों को गति देंगे एवं प्रदेश संगठन द्वारा जो भी कार्यक्रम मंडल एवं बूथ स्तर पर आते हैं उन्हें हमें प्राथमिकता के आधार पर करना है तथा युवा मोर्चा के साथी आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है तथा हम किसी से डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा अपनी शक्ति इन चुनाव में दिखाएगा

बैठक को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा गोलू , जिले के ऊर्जावान उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल लल्ली एवं अन्य आगंतुक पदाधिकारियों ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्य की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों का जिस तरह से भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पुरजोर विरोध किया है, उससे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उत्साहित हैं एवं प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम जनता तक ले जाकर कार्यकर्ता प्रदेश में 2023 का विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराएंगे

वही भाजयुमो नेता चिराग अग्रवाल लल्ली ने भी बैठक के पश्चात बताया कि आज की बैठक में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे, तथा सभी ने पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लेते हुए शक्ति जिले में भाजयुमो के संगठन को मजबूत बनाने की की बात कही है, तथा शक्ति जिले में जिला अध्यक्ष लोकेश साहू के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं, एवं मंडल तथा बूथ स्तर पर भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार की जन विरोधी नीतियों का आंदोलन के माध्यम से विरोध करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे तथा राज्य की सरकार चाहे जितने जुल्म करें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सभी जुल्म को सहने के लिए तैयार हैं,वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले की बैठक में काफी संख्या में जिले के पदाधिकारी, मंडलों के पदाधिकारी सदस्य एवं मंडलों के प्रभारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *