भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा जिला द्वारा धर्मांतरण के खिलाफ शक्ति में किया जाएगा 13 अगस्त को विशाल प्रदर्शन एवं पदयात्रा

सक्ती-भारतीय जनता युवा मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिला इकाई द्वारा आगामी 13 अगस्त दिन- शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे से शक्ति शहर के अग्रसेन चौक से पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उक्तआशय की जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, जिला महामंत्रीद्वय आलोक पटेल,आकाश सिंह एवं भाजयुमो शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि 13 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे से जिला स्तरीय विशाल पदयात्रा का कार्यक्रम शक्ति में होगा, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य,भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले के पदाधिकारी/ कार्यकारिणी के सदस्य/विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिले के सभी 26 मंडलों के मंडल अध्यक्ष/महामंत्री गण एवं मंडलों के पदाधिकारी सहित युवा मोर्चा के समस्त मंडल स्तरीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है, तथा यह पदयात्रा 13 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे अग्रसेन चौक से प्रारंभ होकर गौरव पथ मार्ग, हॉस्पिटल चौक,हटरी रोड होते हुए अग्रसेन चौक में समाप्त होगी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने बताया कि धर्मांतरण के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन द्वारा यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, तथा जिलाध्यक्ष जायसवाल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को समय से 15 मिनट पूर्व पहुंचने एवं सभी मंडलों में समस्त कार्यकर्ताओं को इस पदयात्रा की सूचना करने की अपील की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *