अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ ने किया वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन

घर में रखी अनुपयोगी वस्तुओं को कैसे उपयोगी बनाया जाए इस पर दी गई जानकारी

सक्ती- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा 21जून 2022 को घर मे पड़े हुए बेकार सामान से आकर्षक और उपयोगीकलात्मक वस्तुएं बनाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया,
कार्यक्रम का पारंभ गणेश वंदना से हुआ,अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किए। कविता अग्रवाल ने वेस्ट मटेरियल से बहुत ही सुंदर और उपयोगी वस्तुएं बनाना सिखाया,साथ हीकिस तरह हम घर में पड़े बेकार सामान से बहुत ही सुंदर और आकर्षक गिफ्ट एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं तैयार कर सकते हैं, यह सब बहुत ही सरल ढंग से सिखाया,कार्यक्रम मे अंतरराष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप सर्राफ,अजयकांत गर्ग,आलोक,पीडी अग्रवाल,पूनम अग्रवाल ,उमा बंसल,कृष्णा भिवानीवाला ,राजीव गुप्ता,पारुल अग्रवाल, हेमलता शामिल हुये

इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल परिवार के करीब 100 सदस्यों ने भाग लिया,एवम देश विदेश से भी इस कार्यक्रम को बहुत अधिक प्रोत्साहन मिला,अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल की प्रेरणा से एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजिका डॉ सपना बंसल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *