सक्ती-छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन- सक्ती ब्लॉक के वार्षिक कैलेण्डर 2022 का विमोचन 13 जनवरी को बीईओ के.पी.राठौर के द्वारा बीईओ ऑफिस सक्ती में किया गया। विमोचन के दौरान नीलिमा बड़गे एबीईओ, शैलेश देवांगन एबीईओ भी उपस्थित थे।
टीचर्स एसोसिएशन सक्ती ब्लॉक के अध्यक्ष महेन्द्र राठौर ने बतलाया कि मल्टीकलर पेपर में प्रिंटेड 12 माह के उपयोगी वार्षिक कैलेण्डर में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है, जिसमें ऑनलाइन सदस्यता के लिए वेबसाईट लिंक, सामान्य व बैंक अवकाश, ऐच्छिक अवकाश, स्थानीय अवकाश की जानकारी उल्लेखित किया गया है, इस अवसर पर विकासखण्ड- सक्ती के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार राठौर, शैलेश कुमार देवांगन, यशवंत सिंह राठौर, लितेन कुमार दुबे,अनिल मरकाम,जितेन्द्र सूर्यवंशी, रामधार कँवर,धर्मेन्द्र कुमार माली,ब्रजेश श्रीवास्तव,शांति लाल यादव,नंदलाल पटेल,जयनारायण राठौर,अमोल दास मानिकपुरी,रूपसाय राठौर, जयप्रकाश बघेल, मनीराम यादव सहित उपस्थित रहे।
