कई दिनों से दुनिया और देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में हाहाकार देखने के लिए मिला है। इतना ही नहीं इस कहर ने न जाने अब तक कितनी जिंदगी को हजम कर गया है। हर दिन बढ़ती जा रही इस तबाही की वजह से हर कोई परेशान है। इतना ही नहीं वर्षा का खौफ हर दिन लोगों में तेजी से बढ़ता जा रहा है।
बीते दिनों पकिस्तान में भी भारी वर्षा की वजह से आई बाढ़ ने कई लोगों की जान ले ली है। वहीं बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली खबर सुनने के लिए मिली है। जी हां इस समय बेंगलुरु में भारी वर्षा से बाढ़ आ गई है। जिसकी वजह से हर घरों में पानी घुस गया है, इतना ही नहीं इस बाढ़ के पानी की वजह से जनजीवन बहुत प्रभावित हुआ है। केवल घर ही नहीं बल्कि कई सारे वाहन पानी में डूब चुके है।