विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता-रजनीश सिंह
पूर्व भाजपा महामंत्री एवं पूर्व पार्षद चेतन साहू के निवास पर पहुंचकर मांगलिक कार्यक्रम में भी हुए शामिल
सक्ति-भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से बूथ स्तर पर जुट जाए तथा हम सभी बूथ स्तर पर सक्रियता के साथ पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करें, कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक पोलिंग बूथों में समितियों को मजबूत करने की दिशा में यह कार्य प्रारंभ किया है, उक्तआशय की बातें भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के संगठन प्रभारी एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह ने 18 मई को भारतीय जनता पार्टी शक्ति नगर मंडल के अंतर्गत स्टेशन परा शक्ति केंद्र वार्ड क्रमांक- 16, 17, 18 की शक्ति केंद्र की बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय स्टेशन रोड स्थित चंद्रा भवन के सभागार में कही

इस दौरान नगर मंडल की ओर से संगठन प्रभारी का स्वागत किया गया साथ ही इस दौरान प्रमुख रुप से मंच पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री गोपी सिंह ठाकुर एवं टिकेंद्र सिंह बनाफ़र प्रमुख रूप से उपस्थित थे, तथा कार्यक्रम का मंच संचालन नगर मंडल शक्ति के महामंत्री रामनरेश यादव ने करते हुए विस्तार पूर्वक बैठक की जानकारी दी, तथा कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी, स्वागत उद्बोधन देते हुए भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने बताया कि शक्ति नगर मंडल के 6 शक्ति केंद्रों में भी यह कार्यक्रम सक्रियता के साथ चल रहा है एवं 5 मई से प्रारंभ हुआ है
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी एवं बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कुशाभाऊ ठाकरे कार्यविस्तार योजना की समीक्षा की,साथ ही बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक पोलिंग बूथों एवं शक्ति केंद्रों में यह कार्यक्रम चलाया है, तथा जिला संगठन प्रभारी ने नगर मंडल शक्ति एवं शक्ति ग्रामीण मंडल के अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली, साथ ही एक एक विस्तारकों से चर्चा भी की एवं उन्हें बताया कि हम आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए मजबूती के साथ प्रत्येक पोलिंग बूथों पर कार्य करें तथा हमारी इसी सक्रियता से ही हम विधानसभा चुनाव में जीत की ओर अग्रसर होंगे
वही रजनीश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा आने वाले दिनों में और भी कार्यक्रम तय किए गए हैं तथा हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि हम पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों का सक्रियता के साथ क्रियान्वन करें एवं वर्तमान में भीषण गर्मी के बावजूद पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में शक्ति केंद्रों में जा रहे हैं जो कि काफी प्रशंसा की बात है,वहीं बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी जिला संगठन प्रभारी से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी की

इस दौरान प्रमुख रुप से रामअवतार अग्रवाल प्रीतम सिंह गबेल, अनूप अग्रवाल, रामनरेश यादव, अभिषेक शर्मा गोलू, संजय कश्यप, गोविंद देवांगन, गोविंदा निराला,अंकित अग्रवाल, उषा साहू भूमि, लाखन नामदेव, धनंजय नामदेव,दीपक गुप्ता, लखनलाल चंद्रा, प्रेमलाल पटेल, प्रदीप गुप्ता, सहित काफी संख्या में भाजपा नगर एवं ग्रामीण मंडल शक्ति के कार्यकर्ता उपस्थित थे
बैठक के पश्चात जिला संगठन प्रभारी एवं बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी शक्ति नगर मंडल के पूर्व महामंत्री एवं नगरपालिका के पूर्व पार्षद चेतन साहू एवम श्रीमती शीला साहू के यहां हटरी धर्मशाला में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया, साथ ही वहां साहू परिवार से मिलकर उनका अभिवादन भी स्वीकार किया, इस दौरान पूर्व पार्षद चेतन साहू ने भी विधायक एवं जिला संगठन प्रभारी रजनीश सिंह का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका स्वागत सत्कार किया
इससे पूर्व जिला प्रभारी रजनीश सिंह ने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के सकर्रा शक्ति केंद्र में भी पहुंचकर कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, साथ ही कार्य विस्तार योजना की समीक्षा भी की, इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे