टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख पिछले दो दशकों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। पर आजकल वो स्क्रिन से ज्यादा सोशल मीडिया पर नजर आती हैं। संजीदा आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड वीडियो और तस्वीरें शेयर कर फैंस के होश उड़ाती हैं। वहीं फैंस को भी संजीदा के लेटेस्ट अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच संजीदा का एक और बोल्ड वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजीदा की हॉटनेस देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं।
संजीदा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में संजीदा का बेडरूम नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में पलक तिवारी और हार्डी संधू का गाना बिजली-बिजली चल रहा है। संजीदा बेहद बोल्ड अंदाज में अपनी हील्स बांध रही हैं। इस दौरान उन्होंने महरून कलर का हाई स्लिट गाउन पहना हुआ है। वीडियो में उनके टोंड लेग बहुत आकर्षक लग रहे हैं।
पिछले दिनों संजीदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में आप वो एंब्रॉयडरी ब्रालेट पहन शीशे के सामने दिए बोल्ड पोज देती नजर आईं।