भालुओं ने ली 2 लोगों की जान, मृतकों में बच्ची भी शामिल

पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भालुओं ने 13 साल की बच्ची और एक युवक को नोंचकर मार डाला। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में भालू के हमले में 5 लोग घायल भी हुए हैं। भालुओं ने एक का चेहरा नोचा, आंखें निकाली तो दूसरे का सिर और पीठ को नोंच डाला। घटना मरवाही के बेलझिरिया गांव की है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहान लाल केवट की बेटी विद्या केवट अपने घर से खेत की ओर बकरी चराने गई थी। इस दौरान शुक्रवार शाम को बच्ची का सामना भालू से हो गया। भालू ने हमला कर चेहरे और पीठ को बुरी तरह से नोच दिया। दूसरी घटना में शनिवार सुबह बेलझिरिया निवासी चरणसिंह खेरवार (50), रामकुमार (30) और सुक्कुल प्रसाद (32) मशरूम बीनने के लिए रतनजोत प्लॉट में गए थे, तभी भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान भालू ने तीनों को बुरी तरह से नोच डाला। Belzhiriya Village बताया जा रहा है कि शरीर पर गहरी चोट है। हमले में सुक्कूल प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को 108 की मदद से मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *