Balod: कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं, आवेदनों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

बालोद– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप आम लोगो की मांगो एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टोरेट बालोद में प्रत्येक कार्य दिवसों में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने मंगलवार को जनदर्शन कक्ष में पहूँचकर आम लोगों की मांगो एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आमलोगों की मांगों और समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में गुण्डरदेही विकासखंण्ड के ग्राम भेंड्रा निवासी फूलचंद ने श्रम कार्ड में मोबाईल नम्बर अपडेट करने हेतु आवेदन सौंपा, जिस पर कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारी द्वारा फूलचंद के श्रम कार्ड में मोबाइल नम्बर अपडेट कर दिया गया। फूलचंद ने बताया उसकी समस्या का त्वरित निराकरण होने से वह बहुत खुश है। उसने इसके लिए शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुॅचे लोगों ने भी अपनी समस्याए कलेक्टर के समक्ष रखी, जिसका त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *