स्वामी विश्वराजा तीर्था का हुआ बचेली आगमन

बचेली- कर्नाटक के उडुप्पी मठ पीठाधेश्वरस् वामी विश्वराजा तीर्था का आज बचेली आगमन हुआ। जिसके बाद आर ई एस कॉलोनी दुर्गा मंदिर में स्वामी जी का उद्बोधन कार्यक्रम रखा गया।जिसमें समाज मे वेद – ज्ञान,धर्म का प्रसार,वाल्मिकी रामायण,गीता का ज्ञान,संध्यावंदन,समाज मे संस्कार व वैदिक पूजा पद्धति,गौपालन का महत्व/अनिवार्यता क्यों ?,क्षत्रियों मे शस्त्र पूजन जरूरी क्यों ? पर्यावरण – भोजन पद्धति में रासायनिक व प्लास्टिक का जहर,धर्मसभा,जनकल्याण के विषय मे विस्तृत चर्चा किया।इसके साथ ही स्वामी जी ने महाभारत के कुछ प्रसंगो को बताया हमारी दिनचर्या से पर्यावरण पर प्रभाव गौ सेवा के बारे बताते हुए स्वामी जी ने कहा गौ को माता कहा जाता है हमें सेवा,रक्षा करनी चाहिए सरल जीवन की प्राथमिकता बताते होते हुए स्वामी जी सरल जीवन जीने और निरोग रहने के लाभ बताये यह आयोजन बचेली नारिशक्ति टीम ने करवाया। हरीश शर्मा,आर एल दास,सुमित सरकार,संतोष राव,सजल,अशोक निषाद का विशेष आभार व्यक्त करते हुए नारिशक्तयों ने कहा इस तरह के आयोजन और बचेली हित मे कार्यक्रम के लिए हम प्रतिबद्ध है। इस दौरान किरण भदौरिया,झिलकि नाग,अरुणा टंडन,राजश्री मंडावी,गीतांजली,शिखा अधिकारी,पुष्पा सिंह,राधा भास्कर,गीतांजलि सरकार,मल्लिना उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *